मर्डोक की सहयोगी रेबेका को जमानत मिली

मर्डोक की सहयोगी रेबेका को जमानत मिली

मर्डोक की सहयोगी रेबेका को जमानत मिलीलंदन : फोन हैकिंग मामले में अखबारों की सुखिर्यों में लगातार बने रहे मीडिया सम्राट रूपर्ट मर्डोक की पूर्व शीर्ष सहयोगी को एक ब्रिटिश अदालत से एक मामले में सितंबर तक के लिए जमानत मिल गई है। यह मामला न्याय को प्रभावित करने के लिए षडयंत्र रचने से जुड़ा है।

ब्रुक्स (44) और उनके पति चार्ली (49) साउथवार्क क्राउन कोर्ट में पेश हुए। वहां उन्हें 26 सितंबर तक के लिए जमानत मिली।

ब्रुक्स न्यायिक कार्यवाही को प्रभावित करने के लिए साजिश रचने के तीन आरोपों का सामना कर रही है। इसमें अधिकतम उम्र कैद की सजा का प्रावधान है। उनके पति एक मामले का सामना कर रहे हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में चार अन्य भी अदालत में पेश हुए। (एजेंसी)

First Published: Friday, June 22, 2012, 22:08

comments powered by Disqus