महिला का पति ही निकला उसका पिता

महिला का पति ही निकला उसका पिता


न्यूयार्क : एक चौंका देने वाले मामले में एक 60 वर्षीय महिला को अपने पति की मौत के बाद पता चला कि वह दरअसल उसका पिता भी था। महिला को उसके एक चाचा ने इसके बारे में बताया। ओहायो प्रांत के डोयलेसटाउन की रहने वाली वलेरी स्प्रूइल को 1998 में अपने पति के निधन के छह साल बाद पता चला कि वह उसका पिता भी था। महिला अब अपनी आपबीती लोगों को बता रही है क्योंकि उसे उम्मीद है कि इससे दूसरे लोग बुरे समय से जूझने के लिए प्रेरित होंगे।

न्यूयार्क डेली न्यूज की खबर के अनुसार महिला ने कहा कि वह जब तीन साल की थी तब से उसकी दादी उसकी देखभाल करती थी। इस वजह से वह दादी को अपनी मां समझती रही और दादा को अपना पिता। उसने जिस औरत को अपना पारिवारिक मित्र समझा वह उसकी मां थी।

स्प्रूइल ने कहा कि यह कहानी दूसरों को भी जाननी चाहिए। उसने कहा कि मुझे पता है कि यह दुख पहुंचाता है क्योंकि मैं यह सब जानकर बुरी तरह टूटी गई। स्प्रूइल की मां का 1984 में निधन हो गया। 2004 में स्प्रूइल को डीएनए जांच द्वारा पता चल गया कि उसका मृत पति उसका पिता था। स्प्रूइल ने कहा कि उन्हें नहीं पता उसके पति को उन दोनों के संबंध के बारे में पता था या नहीं। या पता था भी तो हो सकता है कि वह उसे सब बताने में डरता हो। स्प्रूइल अब अपने भाई-बहनों को ढूंढ़ रही है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, September 20, 2012, 15:43

comments powered by Disqus