मानव निर्मित थी फुकुशिमा की त्रासदी : जांच समिति

मानव निर्मित थी फुकुशिमा की त्रासदी : जांच समिति

मानव निर्मित थी फुकुशिमा की त्रासदी : जांच समितिज़ी न्यूज ब्यूरो/एजेंसी
टोक्यो : जापान में पिछले साल फुकुशिमा परमाणु संयंत्र में भीषण हादसे की जांच करने वाली संसदीय समिति ने तत्कालीन प्रधानमंत्री नाओतो कान की सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि ये पूरी तरह मानव निर्मित त्रासदी थी। समिति ने अपनी रिपोर्ट कहा है, `इस संकट का पहले से अंदाजा लगाकर रोका जा सकता था और इसके दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता था।` रिपोर्ट में सरकार और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को चलाने वाली कंपनी `टेप्को` के स्तर पर गंभीर लापरवाहियों का भी जिक्र किया गया है।

मालूम हो कि 11 मार्च 2011 को जापान में आए विनाशकारी भूकंप और सुनामी के बाद छह रिएक्टरों वाले फुकुशिमा दायची परमाणु संयंत्र को भारी नुकसान हुआ था। उसके बाद परमाणु संयंत्र से होने वाले रेडियोधर्मी रिसाव से अफरा-तफरी मच गई। हजारों लोगों को इलाके से पलायन करना पड़ा था।

जापानी संसद ने पिछले साल मई में एक समिति का गठन किया था जिसे फुकुशिमा हादसे से निपटने के लिए अपनाए गए तौर तरीकों की जांच करने और अपनी सिफारिशें देने का काम सौंपा गया था। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि संयंत्र को भूकंप और सुनामी से हुए नुकसान के अलावा भी कई स्तरों पर लापरवाही का खमियाजा भुगतना पड़ा।

First Published: Thursday, July 5, 2012, 13:11

comments powered by Disqus