Last Updated: Wednesday, May 30, 2012, 23:45
वाशिंगटन : अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के इस वर्ष देश की प्रथम महिला मिशेल ओबामा अपने पति और राष्ट्रपति पद की दौड़ में दोबारा शामिल बराक ओबामा से कहीं ज्यादा लोकप्रिय हैं। एक रायशुमारी के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अमेरिका के 66 प्रतिशत लोग मिशेल को पसंद करते हैं, जबकि ओबामा को पसंद करने वालों की तादाद 52 प्रतिशत रही।
ताजा आंकड़ों के अनुसार मिशेल की लोकप्रियता में पिछले दो साल से कोई कमी नहीं आई है, जब वह देश की प्रथम महिला बनी थीं। हालांकि 2009 में उनकी लोकप्रियता का ग्राफ बढ़कर 68 प्रतिशत पर पहुंच गया था।
अमेरिका के लोगों ने देश की दो प्रथम महिलाओं को भी खासा पसंद किया। लौरा बुश के बारे में सर्वे में शामिल औसतन 73 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद में शामिल बताया, जबकि हिलेरी क्लिंटन को 53 प्रतिशत की पसंद नसीब हुई। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, May 30, 2012, 23:45