म्यांमार में राजनीतिक बंदियों की रिहाई

म्यांमार में राजनीतिक बंदियों की रिहाई

यांगून : म्यांमार में सरकार की ओर से माफी मिलने के बाद मंगलवार को रिहा किए जा रहे कैदियों में करीब 20 राजनीतिक बंदी भी शामिल हैं।

मानवाधिकार संगठन ‘द 88 जनरेशन स्टूडेंट्स ग्रुप’ ने कहा है कि मंगलवार सुबह से 46 कैदियों को रिहा किया जा रहा है, जिनमें ये राजनीतिक बंदी शामिल हैं।
इस संगठन ने 1988 में म्यांमार की सैन्य सरकार के खिलाफ संघर्ष में अहम भूमिका निभाई थी।

इस संगठन ने कहा, हमें इसकी पुष्ट जानकारी मिली है कि करीब 20 राजनीतिक बंदियों को रिहा किया जा रहा है।
अंग्रेजी समाचार पत्र ‘न्यू लाइट ऑफ म्यामांर’ के मुताबिक 37 पुरुषों और नौ महिलाओं को रिहा किया जा रहा है।

रिहा किए जा रहे कैदियों में प्रमुख कार्यकर्ता आये आंग भी शामिल हैं। उन्हें 1998 में गिरफ्तार किया गया था और 59 साल की सजा सुनाई गई थी। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, July 3, 2012, 19:45

comments powered by Disqus