म्यांमार में हिलेरी ने सुधार पर दिया जोर - Zee News हिंदी

म्यांमार में हिलेरी ने सुधार पर दिया जोर



नायपिदाव : म्यांमार के ऐतिहाहसिक दौरे पर पहुंची अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने यहां के शासकों के साथ बातचीत में सुधार पर जोर देते हुए कहा है कि वह नए प्रशासन की ओर से उठाए गए कदमों से उत्साहित  हैं।

 

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हिलेरी को म्यामां के दौरे पर भेजा है। वह गुरुवार को म्यामां की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू ची से मुलाकात करने वाली हैं। बीते 50 वर्षों के दौरान यह किसी वरिष्ठ अमेरिकी पदाधिकारी की पहली म्यामां यात्रा है। म्यामां के राष्ट्रपति थेन सेन ने बातचीत के दौरान अमेरिका के साथ संबंधों के नए अध्याय की सराहना की।

 

हिलेरी ने सेन से कहा,  राष्ट्रपति बराक ओबामा और खुद मैं आपकी सरकार की ओर से उठाए गए कदमों से उत्साहित हैं। म्यामां में वषरें तक सैन्य शासन रहा है। हिलेरी यहां से यांगून के लिए रवाना होंगी। यांगून में हिलेरी सू ची के साथ दो बार मुलाकात करेंगी। पहली मुलाकात गुरुवार को रात्रिभोज पर होगी और फिर शुक्रवार की सुबह दोनों के बीच औपचारिक बातचीत होगी।  (एजेंसी)

 

 

First Published: Thursday, December 1, 2011, 18:15

comments powered by Disqus