म्यांमार: सू की की पार्टी पर चुनावी ‘बुखार’ - Zee News हिंदी

म्यांमार: सू की की पार्टी पर चुनावी ‘बुखार’

यांगून : पिछले दो दशकों में पहली बार आंग सांग सू की के यांगून स्थित पार्टी मुख्यालय में एकबार फिर से चहल-पहल बढ़ गई है। मुख्यालय के बाहर आक्रामक मोर के प्रतीक चिन्ह वाला उनकी पार्टी का झंडा लहरा रहा है।
एक अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिए जब इस सप्ताह उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया तो उत्साहित भीड़ उनके इर्द-गिर्द इकट्ठा हो गयी। लगभग आधी सदी तक सैन्य शासन के बाद म्यामांर की राजनीति में एक बार से जोश-उर्जा देखने को मिल रही है।

 

पिछले दो दशकों में अपना अधिकांश समय हिरासत में बिताने वाली सू की ने निचले सदन के लिए यांगून के निकट ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से अपना पर्चा दाखिला किया। ‘बर्मा’ के नाम से भी जाने वाले इस देश में यह एक नया बदलाव है। म्यांमार के लोकतंत्र के प्रणेता जनरल आंग सेन की बेटी, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को वर्ष 1990 में उनकी पार्टी की जीत के बाद नजरबंद कर दिया गया था।

 

उनकी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी ने सैन्य शासन को अनुचित ठहराते हुए वर्ष 2010 के चुनाव का बहिष्कार किया था। सरकार में विश्वास जताने के बाद पहली बार वह चुनावी मैदान में उतरी हैं। पिछले दिनों सू की ने कहा था, ‘वह आगे की ओर देख रही हैं और किसी भी चुनौती से डरने वाली नहीं हैं।’ (एजेंसी)

First Published: Friday, January 20, 2012, 14:35

comments powered by Disqus