म्यामां में स्वागत के बाद कंबोडिया पहुंचे ओबामा

म्यामां में स्वागत के बाद कंबोडिया पहुंचे ओबामा

म्यामां में स्वागत के बाद कंबोडिया पहुंचे ओबामा नोम पेन्ह : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने ऐतिहासिक म्यामां दौरे के बाद सोमवार को कंबोडिया पहुंचे।

म्यामां में शानदार स्वागत पाने के बाद ओबामा को लेकर कंबोडिया में वह सरगरमी नहीं देखी गई जो यंगून में थी। वह पूर्वी एशियाई देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं।

ओबामा का कंबोडिया का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले वह थाईलैंड और म्यामां पहुंचे।

यंगून पहुंचने पर ओबामा का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने म्यांमा के राष्ट्रपति थीन सेन से मुलाकात की और लोकतांत्रिक सुधारों की दिशा में गति बढ़ाने का आह्वान किया।

ओबामा पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं जो म्यामां के दौरे पर गए। दूसरी बार राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद यह उनका पहला विदेश दौरा है। (एजेंसी)

First Published: Monday, November 19, 2012, 23:46

comments powered by Disqus