Last Updated: Wednesday, September 19, 2012, 14:20
वॉशिंगटन : म्यामांर की नेता और लोकतंत्र की प्रतीक आंग सान सू ची ने कहा है कि उनका देश भारत और चीन के बीच बसा है जिससे पता चलता है कि यह देश क्षेत्र में कितना महत्व रखता है तथा अमेरिका को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए।
सू ची ने अमेरिका पहुंचने के बाद कल कहा कि हमारा देश एशिया की दो बड़ी शक्तियों चीन और भारत के बीच तथा दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया की सीमा पर बसा है जिसकी वजह से हमारी स्थिति बहुत ही खास बन जाती है। म्यामांर के साथ रिश्ते रखने वाले किसी भी देश को यह बात ध्यान में जरूर रखनी चाहिए।
नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित सू ची से पूछा गया कि क्या म्यामां के साथ अमेरिका की बातचीत का उद्देश्य एशिया में चीन के प्रभाव को कम करना है। इस पर उन्होंने कहा कि लोग अमेरिका चीन संबंधों को सामान्य रूप से अमेरिका म्यामांर संबंधों के साथ जोड़ते हैं। सू ची ने कहा कि यह एक स्वाभाविक सवाल है जिसका जवाब आसानी से नहीं दिया जा सकता। मैं नहीं सोचती कि अमेरिका, चीन या म्यामां या कोई भी देश यह दावा कर सकता है कि हमारे रिश्तों का हमारे आसपास के दूसरे देशों के साथ संबंधों से कोई सरोकार नहीं है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, September 19, 2012, 14:20