यमन: 33 अलकायदा आतंकी मारे गए - Zee News हिंदी

यमन: 33 अलकायदा आतंकी मारे गए

 

सना : यमन में हवाई हमलों में अलकायदा के 33 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। सेना पर हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ यह पहली कार्रवाई है। यह जानकारी शनिवार को स्थानीय अधिकारियों ने दी।

 

सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात किए गए हमलों में 27 संदिग्ध मारे गए और 55 घायल हुए।

 

यमन की राजधानी के दक्षिण में स्थित अल बायदा प्रांत के पर्वतीय क्षेत्रों में किए गए इन हमलों के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि इन्हें अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने अंजाम दिया।

 

सूत्रों ने बताया कि हमलों में तीन गांवों को निशाना बनाया गया।

 

शनिवार को यमन के विमानों ने दक्षिणी प्रांत आबयान में हमला किया जिसमें छह आतंकवादी मारे गए।
आबयान प्रांत में अलकायदा ने चार मार्च को सेना के एक शिविर पर हमला कर 185 सैनिकों को मार डाला था।  (एजेंसी)

First Published: Saturday, March 10, 2012, 23:32

comments powered by Disqus