Last Updated: Sunday, November 27, 2011, 13:02
सना : यमन के उत्तरी हिस्से में एक सुन्नी मदरसे पर शिया विद्रोहियों के हमले में 20 लोग मारे गए जबकि 70 अन्य घायल हो गए।
कबायली सूत्रों ने यहां बताया कि सादा में शियाओं के वर्चस्व वाले उपनगरीय क्षेत्र दमाज में उपदेशकों को प्रशिक्षण देने वाले दार अल हदीस मदरसे पर यह हमला हुआ। इस मदरसे को शिया हुती समुदाय सुन्नी खतरे के रूप में देखता है। यहां यमन और कई अन्य देशों से छात्र आते हैं।
मदरसे के एक शिक्षक ने बताया कि हुतियों ने इस मदरसे के आसपास के इलाके को दो सप्ताह से बंद कर दिया और करीब 10 हजार लोगों को खाद्य पदाथरें की आपूर्ति बंद कर दी थी।
हालांकि इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है।
(एजेंसी)
First Published: Sunday, November 27, 2011, 20:32