Last Updated: Tuesday, November 13, 2012, 11:44
ऑकलैंड : न्यूजीलैंड के एक व्यक्ति को युवराज चार्ल्स पर प्रशांत क्षेत्र के देश न्यूजीलैंड की शाही यात्रा के दौरान हमला करने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला न्यूजीलैंड के छह दिवसीय दौरे पर हैं। महारानी एलिजबेथ द्वितीय की ताजपोशी की 60 वीं सालगिरह पर प्रशांत क्षेत्र के दौरे पर निकले युवराज चार्ल्स और कैमिला का अंतिम पड़ाव न्यूजीलैंड है।
पुलिस ने कहा कि उन्होंने षड्यंत्रकारी को ऑकलैंड के समीप उस जगह से कल गिरफ्तार किया जहां प्रिंस ऑफ वेल्स और डचेज़ ऑफ कार्नवाल को पहुंचना था। तब तक दोनों वहां नहीं पहुंच पाए थे। इस व्यक्ति को आज अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि 74 वर्षीय इस व्यक्ति के पास कोई सामान था लेकिन पुलिस ने नहीं बताया कि वह क्या सामान था। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, November 13, 2012, 11:44