यूएस विदेश मंत्रालय की इमारत में लगी आग

यूएस विदेश मंत्रालय की इमारत में आग, तीन गंभीर

वाशिंगटन : वाशिंगटन स्थित अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में आग लग जाने से कम से कम तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने घटना में घायल लोगों की जानकारी दी है।

अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता लोन वाल्स ने बताया कि कल सुबह 11 बजे इमारत की सातवीं मंजिल पर आग लग गयी। यहां तब काम चल रहा था। अग्निशमन कर्मियों के पहुंचने से पहले ही कर्मचारियों ने खुद ही आग बुझा ली लेकिन तब तक तीन लोग आग से झुलस गए थे।

वाल्स ने बताया कि एक व्यक्ति अधिक गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसकी जान जोखिम में है लेकिन दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद खतरे से बाहर हैं। तीनों लोगों को वाशिंगटन हॉस्पिटल सेंटर ले जाया गया था। सप्ताहांत की छुट्टी होने की वजह से आग लगने के दौरान इमारत में कम कर्मचारी मौजूद थे। (एजेंसी)

First Published: Sunday, November 25, 2012, 08:42

comments powered by Disqus