Last Updated: Thursday, June 14, 2012, 13:32
कीव: यूक्रेन के सेवस्तोपोल के क्रिमीएन बंदरगाह से द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक टॉरपीडो मिला है, जिसमें 600 किलोग्राम विस्फोटक थे।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक एक सरकारी सूत्र ने बताया कि समुद्र तट से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर यह हथियार मिला। साल 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त होने के बाद से यह इस तरह की ऐसी पहली खोज है।
सेवस्तोपोल ने द्वितीय विश्व युद्ध के समय सोवियत व एक्सिस सेनाओं के बीच की भीषण लड़ाई देखी थी। तब इस शहर के आसपास का पूरा समुद्री जल युद्ध के सामान से अटा पड़ा था। (एजेंसी)
First Published: Thursday, June 14, 2012, 13:32