राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के पक्ष में पुतिन - Zee News हिंदी

राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के पक्ष में पुतिन



मास्को : रूस में तीसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रहे देश के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन ने देशवासियों के लिए राजनीति में अधिक भागीदारी का वादा किया है।

 

पुतिन ने देशवासियों से राजनीति में उनकी अधिक भागीदारी का वादा ऐसे समय में किया है जब सत्ता में उनके प्रभुत्व को लेकर जनता में असंतोष बढ़ रहा है। पुतिन ने समाचार पत्र कोमेरसैंट में सोमवार को प्रकाशित एक लेख में कहा है कि सरकार को अपने संस्थानों में निचले तबके को समायोजित करने के लिए बदलाव करना चाहिए।

 

वर्ष 2000-2008 में रूस के राष्ट्रपति रहे पुतिन चार दिसंबर के संसदीय चुनाव में चुनावी धांधली को लेकर जनता के असंतोष का सामना कर रहे हैं। दिसंबर के बाद से रूसी शहरों में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किए हैं। कल मास्को में तापमान शून्य से 20 डिग्री नीचे होने के बावजूद करीब एक लाख 20 हजार लोगों ने प्रदर्शन किया।

(एजेंसी)

First Published: Monday, February 6, 2012, 17:09

comments powered by Disqus