राष्ट्रपति का दो देशों का दौरा संपन्न - Zee News हिंदी

राष्ट्रपति का दो देशों का दौरा संपन्न

 

डरबन : राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का दो देशों का दो दिवसीय दौरा रिपीट दौरा पूरा हो गया। उन्होंने सेशल्स और दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया है। उनके इस दौरे का प्रमुख पड़ाव दक्षिण अफ्रीका था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा ‘भारत-दक्षिण अफ्रीका व्यापार परिषद’ में शामिल हुईं।

 

प्रतिभा पाटिल ने दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी से जुड़े प्रमुख स्थानों का दौरा किया। इसमें पीटरमारित्जबर्ग रेलवे स्टेशन का दौरा प्रमुख रहा। इस स्टेशन पर 1893 में बापू को ट्रेन से जबरन उतार दिया गया था। यात्रा के पहले पड़ाव के तौर पर राष्ट्रपति ने सेशल्स का दौरा किया। वहां सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई थी।

(एजेंसी)

First Published: Monday, May 7, 2012, 21:54

comments powered by Disqus