Last Updated: Sunday, July 22, 2012, 00:04
न्यूयॉर्क: बांग्लादेशी मूल के अमरीकी नागरिक रिजवान फिरदौस ने पेंटागन और अमरीकी राजधानी पर हमले की साजिश रचने का दोष स्वीकार कर लिया है। रिजवान पर आरोप था कि रिमोट कंट्रोल से विस्फोटक भरे छोटे विमानों को पेंटागन और अमरीकी राजधानी पर हमला करने का प्लान किया था। अभियोजन और बचाव पक्ष के वकील 26 साल के रिजवान के लिए 17 साल की जेल की सजा पर राजी हो गए हैं।
रिजवान को तब गिरफ्तार किया गया जब एफबीआई के अधिकारियों ने खुद को अल कायदा के सदस्य बताकर उन्हें कथित तौर पर ग्रेनेड, छह मशीनगनें, प्लास्टि के विस्फोटक और रिमोट से चलाए जाने वाले छोटे विमान सप्लाई किए।
रिजवान ने कहा कि वह अभियोजन पक्ष के साथ हुए समझौते के तहत 17 साल की सजा को स्वीकार करता है। अगर कोर्ट में पूरा मामला चलता तो रिजवान को इन दोनों आरोपों में 35 साल तक की सजा हो सकती थी। (एजेंसी)
First Published: Sunday, July 22, 2012, 00:04