रिश्तों की मजबूती को मिले भारत-श्रीलंका के नौसैनिक - Zee News हिंदी

रिश्तों की मजबूती को मिले भारत-श्रीलंका के नौसैनिक

कोलंबो : भारत और श्रीलंका ने नौसेनिक रिश्तों को मजबूती प्रदान करने के मकसद से सालाना अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा सम्मेलन में विचार विमर्श किया।

 

लंकाई नौसेना ने बताया कि कंकासंथुराई में उत्तरी तट के पास भारत-श्रीलंका समुद्री सीमा रेखा पर भारतीय तटरक्षक जहाज ‘वज्र’ पर गुरुवार को दोनों देशों के बीच 20वीं अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) बैठक का आयोजन हुआ। आईएमबीएल बैठक हर साल होती है जिसका उद्देश्य दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करना है।

 

नौसेनिक प्रवक्ता कमांडर कोसाला वर्णाकुलसूर्या ने कहा कि इस साल के सम्मेलन के दौरान नौसेनिक अभियानों से जुड़े आपसी हितों के मामले सामने आए और मछुआरों की गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। श्रीलंकाई नौसेना ने दिसंबर के मध्य से कई भारतीय मछुआरों की नौकाओं को छोड़ा है और उनके देश वापसी का इंतजाम किया है। (एजेंसी)

First Published: Friday, January 6, 2012, 16:44

comments powered by Disqus