रूस की हथियार बिक्री 14 अरब डॉलर पहुंची, भारत अग्रणी खरीदार

रूस की हथियार बिक्री 14 अरब डॉलर पहुंची, भारत अग्रणी खरीदार

मास्को : दुनिया के दूसरे सबसे बड़े हथियार निर्यातक, रूस ने इस साल 14 अरब डॉलर के हथियार बेचे जबकि भारत उसका अग्रणी हथियार खरीदार रहा।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, ‘‘देश :रूस: के रक्षा उद्योग ने 2012्र में 15 अरब डॉलर के अन्य निर्यात सौदे भी किए।’’ उन्होंने रक्षा उद्योग पर एक सरकारी आयोग के सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि रूस सैन्य उपकरणों के रख-रखाव और आधुनिकरण के बाजार में अपनी स्थिति सुदृढ़ करेगा।

इस बीच, रूसी समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती की एक रिपोर्ट के अनुसार सैन्य एवं तकनीकी सहयोग पर रूसी संघ सेवा ने पूर्वानुमान लगाया है कि 2012 में हथियार निर्यात 13.5 अरब डॉलर रहेगा।

रिपोर्ट के अनुसार भारत रूसी हथियारों का अग्रणी खरीदार है। वियतनाम, म्यांमा, वेनेजुएला और पश्चिम एशिया के देश भी रूसी रक्षा उद्योग के मुख्य खरीदार हैं। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, December 18, 2012, 00:15

comments powered by Disqus