रूस के पास है सबसे बड़ा परमाणु शस्त्रागार

रूस के पास है सबसे बड़ा परमाणु शस्त्रागार

मास्को : दुनिया में मौजूद कुल परमाणु हथियारों का 90 फीसदी अकेले रूस और अमेरिका के पास है। इनमें से रूस के पास सबसे अधिक कुल 8,500 परमाणु हथियार हैं। इसके बाद अमेरिका का स्थान है, जिसके पास 7,700 परमाणु हथियार हैं।

अमेरिका में प्रकाशित परमाणु वैज्ञानिकों के बुलेटिन की मई-जून 2013 की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2013 की शुरुआत में रूस के पास कुल 8,500 परमाणु हथियार थे, जिनमें से 4,500 परमाणु हथियार सैन्य भंडार में हैं और लगभग 4,000 परमाणु हथियारों हटा लिया गया है, जिनमें से ज्यादातर अक्षुण्ण हैं और खत्म नहीं किए गए हैं। (एजेंसी)

First Published: Thursday, June 20, 2013, 08:57

comments powered by Disqus