रूस: पुतिन ने राष्ट्रपति पद की ली शपथ - Zee News हिंदी

रूस: पुतिन ने राष्ट्रपति पद की ली शपथ



मास्को : व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। बतौर राष्ट्रपति यह पुतिन का तीसरा कार्यकाल होगा। इससे पहले वह 2000 से 2008 तक इस पद पर रह चुके हैं। 59 वर्षीय पुतिन वर्ष 2008 से 2012 तक रूस के प्रधानमंत्री रहे। उन्हें मार्च में सम्पन्न चुनावों में अपार सफलता मिली थी।

पुतिन को दोपहर को क्रेमलिन में आयोजित समारोह में शपथ दिलाई गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार उनके शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों और विदेशी मेहमानों से हिस्सा लिया।

पुतिन ने पूर्व राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव को अपनी सरकार का प्रधानमंत्री मनोनीत किया है।  (एजेंसी)

First Published: Monday, May 7, 2012, 16:50

comments powered by Disqus