Last Updated: Sunday, July 8, 2012, 19:48

मास्को :क्रीमस्क (रूस) : रूस का दक्षिणी क्षेत्र क्रासनोदोर इन दिनों भयावह बाढ़ का सामना कर रहा है। इस क्षेत्र में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 150 तक पहुंच गई है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कल बाढ़ से सर्वाधित प्रभावित इलाकों का दौरा किया। कई इलाकों में लोग पूरी रात पानी में फंसे रहे और सड़कें एवं रेल पटिरयां जलमग्न हैं।
एक क्षेत्रीय पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस आपदा में कम से कम 150 लोग मारे गए हैं। क्रीमस्क सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।
क्रीमस्क काला सागर रिजॉर्ट सोचि से करीब 200 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में है। सोचि में रूस 2014 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन करेगा। (एजेंसी)
First Published: Sunday, July 8, 2012, 19:48