रूसी मिशन के अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित लौटे - Zee News हिंदी

रूसी मिशन के अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित लौटे

 

मास्को : रूस के एक मिशन के तहत अंतरिक्ष में गए तीन अंतरिक्ष यात्री पांच महीनों से अधिक समय के बाद सुरक्षित लौट आए हैं। ये अंतरिक्ष यात्री अमेरिका के माइक फोसम, जापान के सातोशी फुरुकावा और रूस के सर्गेई वालकोवा हैं। तीनों कजाकिस्तान के आरकालिक में उतरे।

 

तीनों अंतरिक्ष यात्री रूस के ‘सोयूज’ कैपसूल के साथ गए थे। मास्को मिशन केंद्र ने बताया कि यह कैपसूल उतर चुका है।

 

टेलीविजन फुटेज में दिखाया गया है कि कैपसूल उतरने के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों ने तीनों अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला क्योंकि उन्हें शून्य से 15 डिग्री कम के तापमान से नुकसान हो सकता था।

(एजेंसी)

First Published: Tuesday, November 22, 2011, 15:49

comments powered by Disqus