लंदन: बिदवे हत्याकांड में 5वीं गिरफ्तारी - Zee News हिंदी

लंदन: बिदवे हत्याकांड में 5वीं गिरफ्तारी






लंदन : ब्रिटेन की पुलिस ने भारतीय छात्र अनुज बिदवे की हत्या के मामले में एक और युवक को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की कुल संख्या पांच हो गई है। दूसरी ओर भारतीय मूल के छात्रों ने कैंडल मार्च निकालने का फैसला किया है।

 

पुलिस ने इस सिलसिले में 20 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो किशोरों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

बिदवे की हत्या के संदेह में उससे पूछताछ की जा रही है। सालफोर्ड में 26 दिसंबर को 23 साल के बिदवे के सिर में गोली मारी गई थी। वह पुणे का रहने वाला था। वह उस वक्त नौ भारतीय छात्रों के साथ था जब सालफोर्ड में दो लोगों ने उन्हें टोका था।

 

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के मुताबिक संक्षिप्त बातचीत के बाद उसे करीब से गोली मारी गई थी। वह लैनसेस्टर यूनिवर्सिटी में माइक्रो इलेक्ट्रानिक्स का छात्र था।  (एजेंसी)

First Published: Thursday, December 29, 2011, 22:41

comments powered by Disqus