लंदन: स्पेन की 6 महिलाओं के साथ रेप

लंदन: स्पेन की 6 महिलाओं के साथ रेप

लंदन : मैक्सिको के मशहूर अकापुलोको पर्यटक रिसोर्ट में हथियार बंद लुटेरों ने छह स्पेनी महिला पर्यटकों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला पर्यटक किराए के जिस बीच बंगले में सोई हुई थीं उसमें लुटेरों ने घुसकर अपराध को अंजाम दिया।

समाचार पत्र डेली मेल के मुताबिक पांच नकाबपोशों ने पर्यटकों के सहयोगियों को टेलीफोन के तार से बांधने के बाद दुष्कर्म किया। इस दल के साथ ठहरी मैक्सिको की एक महिला को उन लोगों ने छोड़ दिया।

दुष्कर्म के बाद गिरोह महिलाओं के कीमती सामान और नगदी, क्रेडिट कार्ड और मोबाइलफोन लेकर चंपत हो गए। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, February 5, 2013, 23:38

comments powered by Disqus