लश्कर-ए-झांगवी का शीर्ष कमांडर गिरफ्तार

लश्कर-ए-झांगवी का शीर्ष कमांडर गिरफ्तार

कराची : अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या में कथित रूप से शामिल प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर ए झांगवी के एक शीर्ष कमांडर को आज यहां से गिरफ्तार कर लिया गया। पैरामिल्रिटी रेंजर्स ने सिंध खंड के लश्कर-ए-झांगवी के पूर्व अध्यक्ष कारी अब्दुल हयी को शहर में एक छापे के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

रेंजर्स के एक सूत्र ने कहा कि हयी कई मामलों में वांछित था जिसमें वर्ष 2002 में पर्ल की हत्या शामिल है। सूत्र ने कहा, ‘उसे पहली बार वर्ष 2003 में पर्ल के अपहरण और हत्या की योजना बनाने में शामिल होने के संदेह में मुल्तान से गिरफ्तार किया गया था।’ हयी कथित रूप से झांगवी के एक अन्य उग्रवादी रियाज बसरा द्वारा वर्ष 1994 में लाहौर की सत्र अदालत से फरार होने में मदद देने में शामिल था। (एजेंसी)

First Published: Sunday, March 17, 2013, 23:39

comments powered by Disqus