Last Updated: Friday, November 4, 2011, 11:27
त्रिपोली : लीबिया के नए प्रधानमंत्री अब्दुर रहीम अल-कीब ने कहा है कि मुअम्मर गद्दाफी के दमनकारी शासन के अंत के बाद देश की जनता लोकतंत्र का सपना देख रही है और यह जल्द ही हकीकत में तब्दील होगी।
कीब ने कहा, ‘हम अपने देश में लोकतंत्र चाहते हैं। यहां हम सिविल सोसायटी को भी सक्रिय देखना चाहते हैं। हम ऐसा देश चाहते हैं जहां लोग राष्ट्रपति बनने का सपना देख सकते हैं। हम एक ऐसा देश बनाएंगे जहां उच्च स्तर की शिक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं और मानवता एवं लोगों के विचारों के लिए सम्मान होगा। हमारे पास बहुत सपने हैं, लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि हम सामान्य जीवन जीना और दुनिया के मामले में एक सकारात्मक भूमिका चाहते हैं।’
कीब ने कहा कि उनकी सरकार के लिए सुरक्षा एक सबसे बड़ी चुनौती होगी क्योंकि कज्जाफी शासन के खिलाफ लड़ने वाले लोगों से हथियार लेना एक कठिन सवाल है।
(एजेंसी)
First Published: Friday, November 4, 2011, 18:13