Last Updated: Thursday, June 14, 2012, 11:52

ज़ी न्यूज ब्यूरो
दोहा: कतर की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने देश में वर्ष 2022 में होने वाले फुटबॉल वर्ल्डकप से पहले ठेके पाने के लिए स्पेन की कॉपरोसा के साथ एक संयुक्त उपक्रम का गठन किया है। नई कंपनी यानी बीसी ग्रुप का मुख्यालय दोहा में होगा। कतर बिन लादेन ग्रुप की इसमें 51 फीसदी और कॉपरोसा की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।
कतर बिन लादेन ग्रुप का गठन दो वर्ष पहले दुनिया के खतरनाक आतंकवादी संगठन अल कायदा के पूर्व प्रमुख ओसमा बिन लादेन के बेटे उमर बिन लादेन ने किया था। खबरों के मुताबिक उमर बिन लादेन दोहा मेट्रो और कतर की हाइड्रोलिक्स तथा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट्स व हाईस्पीड रेल परियोजनाओं के ठेके लेना चाहता है।
2022 का वर्ल्डकप कतर में होना है। दोहा मेट्रो प्रोजेक्ट में कतर की राजधानी में लिंक स्टेडियम के साथ चार रेल लाइन्स का काम भी किया जाना है। कंपनी की इस काम में 20 हजार मजदूरों को नियुक्त करने की योजना है। कतर दुनिया का सबसे बड़ा तरल प्राकृतिक गैस निर्यातक देश है। कंपनी की दोहा में ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर के निर्माण पर एक अरब डालर तथा नए इंटरनेशल हवाई अड्डे पर 11 अरब डालर खर्च करने की योजना है।
First Published: Thursday, June 14, 2012, 11:52