‘वाशिंगटन नेवी यार्ड’ में गोलीबारी, बंदूकधारी समेत 13 लोगों की मौत

‘वाशिंगटन नेवी यार्ड’ में गोलीबारी, बंदूकधारी समेत 13 लोगों की मौत

‘वाशिंगटन नेवी यार्ड’ में गोलीबारी, बंदूकधारी समेत 13 लोगों की मौतव्हाइट हाउस : व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर स्थित उच्च सुरक्षा वाले ‘वाशिंगटन नेवी यार्ड’ में हुई गोलीबारी में एक बंदूकधारी समेत कम से कम 13 लोग मारे गए। पुलिस घटना के सिलसिले में एक अन्य संदिग्ध की तलाश कर रही है।

वॉशिंगटन डीसी के मेयर विन्सेन्ट ग्रे ने कल एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अब तक हमलावर समेत कुल 13 लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि हमें अब तक घटना के उद्देश्यों का पता नहीं चला है। हम घटना के उद्देश्यों का पता करने की कोशिश जारी रखेंगे लेकिन वर्तमान में इसके पीछे आतंकवाद के तार जुड़े होने के संदेह की कोई वजह नजर नहीं आ रही। हालांकि हमने इसे खारिज भी नहीं किया है।

पुलिस ने गोलीबारी के दौरान मारे गए एक हमलावर की पहचान टेक्सास के फोर्ट वर्थ निवासी 34 वर्षीय सैन्य अनुबंधकर्ता एरोन एलेक्सिस के रूप में की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एलेक्सिस किसी और के पहचान पत्र का इस्तेमाल कर इमारत में घुसा था।

अब तक यह पता नहीं चल पाया था कि हमलावर ने क्यों यह गोलीबारी की, क्या वह अकेला था या उसके साथ और लोग थे, अगर वह अकेला नहीं था तो उसके साथ कितने लोग थे। शुरू में पुलिस ने कहा था कि वह दो और संदिग्धों की तलाश कर रही है।

ग्रे ने कहा कि इससे पहले हमने दो और संदिग्धों के होने की संभावना व्यक्त की थी। इनमें से एक की संभावना खारिज कर दी गयी है। उस व्यक्ति की पहचान कर ली गयी है और वह संदिग्ध नहीं है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, September 17, 2013, 09:22

comments powered by Disqus