Last Updated: Sunday, February 26, 2012, 07:17
वाशिंगटन: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस बात पर चिंता जताई कि विज्ञान के क्षेत्र में चीन जैसे देश भारत से आगे हैं। प्रधानमंत्री ने पिछले महीने ही शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र के लिए आवंटन को 2017 तक दोगुना कर आठ अरब डॉलर करने के लिए प्रतिबद्धता जताई थी।
अमेरिका की शीर्ष विज्ञान पत्रिका 'साइंस' को दिए साक्षात्कार में सिंह ने कहा, पिछले कुछ दशकों में विज्ञान के क्षेत्र में भारत की स्थिति अपेक्षाकृत कमजोर हुई है और हम चीन जैसे देशों से पिछड़ गए हैं। चीन कई मायनों में भारत से आगे है। इस पत्रिका के 24 फरवरी के अंक में भारत में विज्ञान की स्थिति पर विशेष तौर पर चर्चा की गई है।
प्रधानमंत्री ने यह चिंता इस वर्ष के प्रारम्भ में आयोजित भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी जताई थी।
(एजेंसी)
First Published: Sunday, February 26, 2012, 15:41