वियतनाम : झील में डूबीं 8 स्कूली छात्राएं

वियतनाम : झील में डूबीं 8 स्कूली छात्राएं

हनोई : वियतनाम की राजधानी हनोई के बाहर एक झील में आठ स्कूली छात्राएं डूब गईं। सरकारी मीडिया ने बताया कि यह हादसा हनोई के माई दुक जिले की तुई लाई झील में बुधवार को हुआ। हादसे की शिकार सभी लड़कियां हाईस्कूल की छात्राएं थीं और उनकी उम्र 13 से 14 साल के बीच थी। ये सभी एक पार्टी के दौरान झील में उतरी थीं। दो अन्य लड़कियों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। (एजेंसी)

First Published: Thursday, September 13, 2012, 16:31

comments powered by Disqus