Last Updated: Tuesday, February 21, 2012, 15:32
लंदन : प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट ने अपने पहले पालतु कुत्ते को लूपो नाम दिया है।
ब्रिटेन के शाही अधिकारियों के मुताबिक ‘वुल्फ’ के लिए लातिन शब्द से आया यह नाम दोनों को पसंद है।
मीडिया की खबरों के अनुसार शाही दंपति ने यह कुत्ता कई महीनों पहले खरीदा था।
कैंब्रिज की रानी ने इस नाम का खुलासा उस समय किया जब वह ऑक्फोर्ड में प्राथमिक स्कूल के बच्चों के साथ बात कर रहीं थीं। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, February 21, 2012, 21:02