विवादित क्षेत्र में पहुंचे चीन के पोत: जापान

विवादित क्षेत्र में पहुंचे चीन के पोत: जापान

टोक्यो : बीजिंग के साथ समुद्री सीमा संबंधी विवाद के कारण उपजे तनाव के बीच जापान के तटरक्षक बल ने कहा है कि चीन के चार सरकारी पोत विवादित द्वीप के निकट के जलक्षेत्र में पहुंचे थे। जापानी तटरक्षक बल ने एक बयान में कहा कि चीन के पोत दिन में स्थानीय समयानुसार 12:30 बजे कुछ देर के लिए विवादित क्षेत्र में दाखिल हुए।

उसने कहा कि गश्त लगा रहे हमारे पोतों के जरिए कहा गया कि चीन के जहाज हमारे क्षेत्र से तत्काल चले जाए। इस पर कोई जवाब नहीं आया। एक अलग बयान में कहा गया है कि विवादित क्षेत्र के निकट दो पोत और हैं, हालांकि वे जापान के दावे वाले क्षेत्र में दाखिल नहीं हुए। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, October 2, 2012, 15:39

comments powered by Disqus