विस्थापित तमिलों का पुनर्वास पूरा हुआ: श्रीलंका

विस्थापित तमिलों का पुनर्वास पूरा हुआ: श्रीलंका

विस्थापित तमिलों का पुनर्वास पूरा हुआ: श्रीलंकागुड़गांव : श्रीलंका ने शुक्रवार को भारत को बताया कि गृह युद्ध से विस्थापित हुए 296,000 तमिलों के पुनर्वास की प्रक्रिया उसने पूरी कर ली है। साथ ही उसने कहा कि वह देश में राजनीतिक सुलह की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रहा है।

श्रीलंका के विदेश मंत्री जीएल पेइरिस ने अपने भारतीय समकक्ष सलमान खुर्शीद को बताया कि देश के उत्तरी भाग में बड़े पैमाने पर पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

19 सदस्यों वाले ‘इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन फार रीजनल को-ऑपरेशन’ की मंत्री स्तर की बैठक से इतर दोनों विदेश मंत्रियों ने व्यापक मुद्दों पर चर्चा की।

चर्चा के दौरान पेइरिस ने जोर देकर कहा कि श्रीलंका भारत को अपना बेहद महत्वपूर्ण साझीदार मानता है। उन्होंने भारत को भरोसा दिलाया कि देश में जातीय मुद्दे का राजनीतिक समाधान निकाल लिया जाएगा। पेइरिस ने बताया कि तमिल प्रभुत्व वाले जाफना शहर में पिछले साल आर्थिक विकास 22 प्रतिशत रही।

साथ ही उन्होंने कहा कि तमिल समस्या का समाधान निकालने के रास्ते में कुछ अड़चने भी हैं।

वहीं, खुर्शीद ने कहा कि श्रीलंका को अपने यहां कैद में रखे भारतीय मछुआरों को जल्द रिहा कर देना चाहिए। (एजेंसी)

First Published: Friday, November 2, 2012, 21:53

comments powered by Disqus