विस्फोटों में मारे गए नाटो के 4 जवान

विस्फोटों में मारे गए नाटो के 4 जवान

काबुल : अफगानिस्तान में सड़क किनारे किए गए अलग-अलग विस्फोटों में नाटो के चार जवान मारे गए हैं। नाटो ने एक बयान में कहा है कि चार जवानों की मौत कल हुई। उसने हमले के संदर्भ में कोई विवरण उपलब्ध नहीं कराया है।

हेलमंद प्रांत के नहर-ए-सराज इलाके में कल हुए विस्फोट में एक ब्रिटिश सैनिक मारा गया। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सैनिक कल वाहन में सफर करते मारा गया। नाटो सेवा का एक अन्य जवान कल पूर्वी अफगानिस्तान में हुए हमले में मारा गया। इस बारे में भी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इस महीने में ही अफगानिस्तान में नाटो के 33 सैनिक मारे गए हैं। (एजेंसी)

First Published: Sunday, May 27, 2012, 12:42

comments powered by Disqus