शंघाई में महिलाओं को बदन ढ़कना पसंद नहीं

शंघाई में महिलाओं को बदन ढ़कना पसंद नहीं

बीजिंग : ‘शंघाई सबवे’ ने महिला यात्रियों को विकृत मानसिकता वाले लोगों के उत्पीड़न से बचने के लिए सलीके से कपड़े पहनने को कहा है लेकिन इस कदम का महिलाओं ने सख्त विरोध किया है।

चीन के शंघाई शहर में कई महिलाओं ने स्थानीय निकाय सबवे प्राधिकरण के उस बयान का विरोध किया है, जिसके तहत कहा गया है कि कम कपड़े पहनी हुई महिला छेड़छाड़ करने वाले लोगों को प्रेरित करती हैं।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने जो बैनर ले रखे थे, उन पर लिखा हुआ था, मैं नखरे दिखा सकती हूं लेकिन आप मेरा उत्पीड़न नहीं कर सकते। सरकारी समाचार पत्र चाइना डेली को प्रदर्शन में शामिल एक महिला ने बताया, यह कंपनी के बयान के खिलाफ लड़ाई है।

हमारा मानना है कि महिलाओं को इस बात की आजादी है कि उन्हें क्या पहनना है। उनका पहनावा यौन उत्पीड़न के लिए बहाना नहीं बताया जाना चाहिए। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने अपना सिर और चेहरा काले कपड़ों से ढक रखा था।

गौरतलब है कि शंघाई में एक सबवे संचालन कंपनी ने अपने माइक्रो ब्लॉग पर 20 जून को एक महिला की तस्वीर जारी की थी , जो अर्ध पारदर्शी कपड़े पहन कर मेट्रो के प्लेटफार्म पर खड़ी थी। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, June 26, 2012, 20:02

comments powered by Disqus