Last Updated: Sunday, April 14, 2013, 17:32

कराकस : वेनेजुएला के लोग अपने प्रिय नेता दिवंगत ह्यूगो शावेज के उत्तराधिकारी को चुनने के लिए आज मतदान कर रहे हैं। समाजवादी क्रांति के नायक शावेज के निधन के बाद यहां चुनाव हो रहा है। इस चुनाव में कार्यवाहक राष्ट्रपति निकोलस मादुरो खुद को दिवंगत नेता के ‘पुत्र’ के तौर पर पेश कर रहे हैं। विपक्षी नेता हेनरिक कैप्रिलेस भी मादुरो को टक्कर दे रहे हैं।
शावेज को लेकर पूरे देश में चल रही सहानुभूति का फायदा उठाने का प्रयास करने वाले मादुरो सर्वेक्षण में आगे बताए गए हैं। उन्होंने शावेज की नीतियों पर अमल करते हुए तेल संपदा से पोषित योजनाओं को जारी रखने का वादा किया है।
दूसरी ओर, कैप्रिलेस ने देश में हत्या के मामले में भारी वृद्धि, खाद्य पदाथरें की किल्लत, महंगाई और बिजली की कटौती जैसे मुद्दों को उठाया है। यहां मतदान की शुरुआत स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे हुई और यह शाम छह बजे तक चलेगा। (एजेंसी)
First Published: Sunday, April 14, 2013, 17:32