Last Updated: Saturday, August 25, 2012, 08:45
शिकागो : शिकागो में यह एक और खूनी रात थी जब गोलीबारी की आठ घटनाओं में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। शिकागो पुलिस ने आज बताया कि वे हिंसा को रोक पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जिसके कारण हत्या की दर 27 फीसदी जा पहुंची है और 12 अगस्त तक 328 लोग इसकी भेंट चढ़ चुके हैं।
कल की गोलीबारी शाम 5 बजकर करीब 20 मिनट पर शुरू हुई जब लिटल विलेज में गोलीबारी में चार व्यक्ति घायल हो गए। शाम में 30 मिनट के भीतर हुई तीन अलग-अलग घटनाओं में 13 लोग घायल हो गए। (एजेंसी)
First Published: Saturday, August 25, 2012, 08:45