Last Updated: Wednesday, April 11, 2012, 18:29
मास्को : ब्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को नाटो को शीत युद्ध का अवशेष बताया लेकिन कहा कि इसके बावजूद रूस को अफगानिस्तान में गठबंधन के मिशन का समर्थन करते रहना चाहिए।
पिछले ही महीने तीसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने वाले पुतिन ने रूस की सीमा में नाटो को शिविर बनाने की इजाजत देने की अपने सरकार की मंशा का बचाव किया। रूस इसकी इजाजत अफगानिस्तान में सामान लाने-ले-जाने के लिए दे रहा है।
सांसदों के इस चिंता पर की रूस की जमीन पर नाटो को अपना शिविर बनाने की इजाजत देने से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा होगा पुतिन ने कहा, अफगानिस्तान में स्थिरता बनाए रखना हमारे राष्ट्रीय हित में है।
मास्को ने नाटो और उसके सहयोगी देशों को अफगानिस्तान तक सामान लाने-ले-जाने के लिए हवाई और रेल दोनों मार्गो के उपयोग की इजाजत दी है। पाकिस्तान द्वारा नाटो की रसद आपूर्ति का रास्ता बंद करने के बाद यह बहुत महत्वपूर्ण बन गया है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, April 11, 2012, 23:59