श्रीलंका में इस्लाम विरोधी फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन

श्रीलंका में इस्लाम विरोधी फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन

कोलंबो : श्रीलंका में सैंकड़ों मुस्लिमों ने अमेरिका में निर्मित इस्लाम विरोधी फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया और इसके निर्माताओं को फांसी दिए जाने का आह्वान किया।

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में करीब तीन सौ प्रदर्शनकारियों ने बैनर लिए हुए प्रदर्शन किया जिन पर लिखा था, पूरी दुनिया में इस्लाम विरोधी फिल्म को प्रतिबंधित करो और अमेरिका माफी मांगो। वे कुछ नारे भी लगा रहे थे जिनमें ‘‘निर्माताओं को फांसी दो ’’ जैसे नारे भी शामिल थे। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, September 19, 2012, 21:43

comments powered by Disqus