Last Updated: Wednesday, October 31, 2012, 22:32
कोलंबो : श्रीलंका में बहुत तेज गति से चल रही हवाओं और लगातार हो रही भारी बारिश के कारण दहशत का माहौल बन गया है। इस कारण श्रीलंका में दो लोगों की मौत हो गई है और 50 हजार से ज्यादा लोग असहाय हो गए हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने कहा कि दोनों लोगों की मौत भूस्खलन में घर दब जाने के कारण हुई है।
आपदा प्रबंधन केन्द्र के उपनिदेशक प्रदीप कोडिपिली ने कहा, ‘दो लोगों की मौत हुई है और 50 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। करीब 4,600 लोग 26 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।’ उन्होंने कहा कि दक्षिणी जिले मातरा और गाले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। सड़कें पानी में डूब गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौसम के अभी भी खराब बने रहने की आशंका है। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, October 31, 2012, 22:32