Last Updated: Saturday, April 27, 2013, 12:28

इस्लामाबाद : पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को यहां सरबजीत सिंह से मिलने की मंजूरी दे दी गई है। कोट लखपत जेल में साथी कैदियों के जानलेवा हमले में घायल हुए भारतीय कैदी सरबजीत को लाहौर के जिन्ना हॉस्पिटल में शुक्रवार को भर्ती कराया गया था।
जियो टीवी के मुताबिक, विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों को सरबजीत से मिलने की मंजूरी दे दी गई है। शुक्रवार को हुए इस हमले में सरबजीत के सिर में गम्भीर चोटें आई हैं। पाकिस्तानी न्यायालय ने सरबजीत को लाहौर एवं मुल्तान में हुए विस्फोटों का दोषी माना था और 1990 में उन्हें मृत्युदंड की सजा सुनाई गई थी। भारत में उनका परिवार यह दावा करता आया है कि अगस्त 1990 को वह अनजाने में पाकिस्तानी सीमा के पार चले गए थे। लेकिन पाकिस्तानी पुलिस उन्हें आतंकवादी मानती है। (एजेंसी)
First Published: Saturday, April 27, 2013, 12:28