सरीन गैस की खोज में जुटी डच पुलिस

सरीन गैस की खोज में जुटी डच पुलिस

हेग : पर्यटन के लिए मशहूर शहर मासट्रिक्ट में डच पुलिस और रासायनिक हथियारों के विशेषज्ञ संदिग्ध सरीन गैस के बड़े भंडार की खोज में जुटे हुए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सरकारी वकील सिंडी रिजंडर्स ने कल कहा कि पुलिस ने शनिवार को शहर के जंगल के बाहरी इलाकों में घेरा डाला था लेकिन उन्हें कुछ प्राप्त नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह सूचना मिली थी कि वहां सरीन गैस को लेकर कोई समझौता हो सकता है।’’ पुलिस को बुधवार को इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी और इसके आधार पर उन्होंने एक डच व्यक्ति और एक महिला को शनिवार रात में उसी जगह से गिरफ्तार किया था।

रिजंडर्स ने कहा कि दो लोगों को हीरलेन के पास के शहर से गिरफ्तार किया गया और ये दोनों ही डच नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से एक के पास तुर्की-डच दोनों की नागरिकता है। मासट्रिक्ट के अधिकारियों ने कल इस शनिवार को किए गए खोज अभियान के मकसद को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, April 2, 2013, 09:12

comments powered by Disqus