साइबेरिया में विमान हादसा, 32 मरे - Zee News हिंदी

साइबेरिया में विमान हादसा, 32 मरे

मास्को: रूस के साइबेरिया में आज एक यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं।

 

संवाद एजेंसी आरआईए नोवास्ती ने आपात स्थिति मंत्रालय के हवाले से कहा कि दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 32 हो गयी है।

 

इसके पहले मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया था कि दुर्घटनास्थल से 16 शव बरामद किए गए हैं। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान में आग लग गयी और उसके कई टुकड़े हो गए।

 

उन्होंने बताया कि 12 लोग घायल हुए हैं जिनमें पांच की हालत नाजुक बतायी जा रही है। घायलों को हेलीकाप्टर से अस्पताल ले जाया जा रहा है। करीब 200 राहतकर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

 

अधिकारियों ने बताया कि दो इंजन वाला एटीआर 72 विमान त्यूमेन से रवाना हुआ था और उसे सरग्यूत (साइबेरिया में ही) जाना था। विमान में 39 यात्री और चालक दल के चार सदस्य थे।  (एजेंसी)

First Published: Monday, April 2, 2012, 12:51

comments powered by Disqus