साओ पाउलो में हिंसा, 10 और लोगों की मौत

साओ पाउलो में हिंसा, 10 और लोगों की मौत

साओ पाउलो : ब्राजील के साओ पाउलो मेट्रोपोलिटन इलाके में हिंसा की स्थिति और खराब हो गई है तथा पिछले 24 घंटे में एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर समेत कम से कम 10 लोग मारे गये हैं। ताजा घटना में एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर को कल देश के सैन्य पुलिस अधिकारियों ने मार गिराया। इस तस्कर ने साओ पाउलो के एक हाईवे पर गाड़ी रोकने के आदेश को नहीं माना था।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार इस तस्कर की पहचान साओ पाउलो के पराइसोपोलिस मलिन बस्ती के मादक पदार्थ सरगना के रूप में हुई है। पास के कस्बे साओ बेरनाडरे डो कैंपो में छह लोग मारे गये हैं। इनमें वे तीन लोग भी शामिल हैं जो सैन्य पुलिस की गोलीबारी में मारे गये।

मेट्रोपोलिटन इलाके में गुरूवार रात से शुक्रवार तक कम से कम 11 लोग मारे गये हैं। पराइसोपोलिस में अधिकारियों ने 29 लोगों को गिरफ्तार किया है, 15 हथियार जब्त किए हैं और 30 किलोग्राम कोकीन तथा अन्य मादक पदार्थ पकड़े हैं। (एजेंसी)

First Published: Sunday, November 4, 2012, 08:41

comments powered by Disqus