Last Updated: Tuesday, July 31, 2012, 19:31
सेनटेनियल : पिछले दिनों अमेरिका में ‘‘ दि डार्क नाइट राइजेस’’ के प्रदर्शन के दौरान एक सिनेमाघर में गोलीबारी करने वाले आरोपी जेम्स होम्स पर अभियोजकों ने 142 आरोप लगाए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि होम्स के खिलाफ 142 आरोप लगाए गए हैं। गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों और घायल लोगों ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उन्हें न्याय मिलेगा।
गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि कई अन्य घायल हो गए थे। घायलों में कई की हालत अब भी गंभीर बनी हुयी है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, July 31, 2012, 19:31