सियाचिन में दबे सैनिकों की खोज जारी - Zee News हिंदी

सियाचिन में दबे सैनिकों की खोज जारी

इस्लामाबाद :  सियाचिन में हिमस्खलन में दबे 138 सैनिकों व नागरिकों को बचाने के लिए पाकिस्तानी सेना का राहत एवं बचाव कार्य लगातार छठे दिन भी जारी है। बीते शनिवार को यहां भारी हिमस्खलन हुआ था। पिछले शनिवार की सुबह सियाचिन के गयारी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना का एक शिविर हिमस्खलन की चपेट में आ गया था।

 

सियाचिन दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध क्षेत्र है। सेना के मुताबिक खराब मौसम के बावजूद गुरुवार को राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पाकिस्तानी सेना के हवाले से बताया कि बर्फ में 35 मीटर की गहराई तक खुदाई की गई है। हिमस्खलन के छठे दिन उसमें दबे लोगों के जीवित होने की सम्भावनाएं बहुत थोड़ी रह गई हैं। यह बीते 20 सालों का सबसे भारी हिमपात था। सैन्य शिविर 20 साल पहले यहां स्थापित किया गया था।

 

सेना ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है,  वर्तमान में डम्पर, डोजर सहित 15 भारी मशीनें हिमस्खलन का मलबा हटाने के काम में लगी हैं। (एजेंसी)

First Published: Friday, April 13, 2012, 15:44

comments powered by Disqus