‘सीरियाई विपक्ष को उकसा रहे हैं पश्चिमी देश’

‘सीरियाई विपक्ष को उकसा रहे हैं पश्चिमी देश’

‘सीरियाई विपक्ष को उकसा रहे हैं पश्चिमी देश’मास्को : रूस ने पाश्चात्य शक्तियों पर सीरियाई विपक्षी समूहों को राष्ट्रपति बशर अल असद को पद से हटाने की अपनी लड़ाई में हथियार उठाने के लिए खुलेआम उकसाने का आरोप लगाया। सीरिया में पिछले 17 महीने से चल रहे विद्रोह के दौरान रूस उसका महत्वपूर्ण संरक्षक रहा है। उसने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से असद के शासन की रक्षा की है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो-हल्ला मचाए जाने के बावजूद उसे हथियार प्रदान करता रहा है।

रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि पश्चिमी देशों ने सरकार के साथ वार्ता शुरू करने के लिए सीरियाई विपक्ष से कोई अपील नहीं की। विदेश मंत्रालय ने अपने एक वक्तव्य में कहा कि बल्कि वे सशस्त्र संघर्ष जारी रखने के लिए उन्हें खुलेआम उकसाने में शामिल हैं। (एजेंसी)

First Published: Thursday, August 23, 2012, 00:50

comments powered by Disqus