सुनामी से आज भी उबर नहीं पाया जापान

सुनामी से आज भी उबर नहीं पाया जापान

सुनामी से आज भी उबर नहीं पाया जापानटोक्यो : उन्नीस हजार लोगों की जान लेने वाली और इस पीढ़ी की सबसे भयंकर परमाणु दुर्घटना का कारण बनी जापान की सुनामी त्रासदी को आज भले ही दो वर्ष पूरे हो गए लेकिन देश इससे हुई तबाही से अभी तक जूझ रहा है।

सुनामी के कारण देश के पूर्वोत्तर तट पर बसे गांव के गांव तहस नहस हो गए थे। इस तबाही के कारण तीन लाख से अधिक लोग अब भी विस्थापित हैं और पूर्वोत्तर तट पर अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

इस त्रासदी में मारे गए लोगों की याद में टोक्यो और पूर्वोत्तर तट पर सुनसान पड़े कस्बों में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जापान में दो वर्ष पहले 9.0 की तीव्रता का भयंकर भूकंप आया था जिसके बाद आई सुनामी ने हजारों लोगों की जान ले ली। इस दौरान लापता हुए 2676 लोगों की तलाश अब भी जारी है।

सुनामी के कारण फुफुशिमा दाइची परमाणु संयंत्र में रोडयोधर्मी विकिरण के कारण विस्थापित 160000 लोग अब भी अपने घरों में वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं जबकि कुछ लोग वापस फुफुशिमा जाने का विचार ही त्याग चुके हैं।
फुफुशिमा में विकिरण के कारण समीपवर्ती मिनामी सोमा में बसने वाले 42 वर्षीय मसाकी वातानाबे ने कहा, ‘मुझे स्वास्थ्य संबंधी किसी भी मामले में अब सरकार पर भरोसा नहीं रहा।’ (एजेंसी)

First Published: Monday, March 11, 2013, 17:06

comments powered by Disqus