सू ची को मिली जबरदस्त सराहना

सू ची को मिली जबरदस्त सराहना


बैंकाक : नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित आंग सान सू ची को शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय श्रोताओं के समक्ष दिए गए अपने पहले भाषण में जबरदस्त सराहना मिली। बहरहाल, सू ची ने जल्द ही अपना भाषण म्यामां की जरूरतों पर केंद्रित करते हुए बताने की कोशिश की कि दुनिया इस देश की मदद कैसे कर सकती है।

करीब 24 साल तक दुनिया से अलग थलग रही, म्यामां की पूर्व राजनीतिक बंदी ने बैंकाक में विश्व आर्थिक मंच की बैठक में जब बोलना शुरू किया तो वह पूरी तरह सामान्य लग रही थीं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से म्यामां की सुधार प्रक्रिया को लेकर स्वस्थ सोच रखने का आग्रह किया।

सू ची के भाषण का कई देशों में सीधा प्रसारण किया गया। उन्होंने दशकों बाद अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान से बैंकाक आने की अपनी यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कैप्टन बहुत दयालु थे और उन्होंने मुझे कॉकपिट में बैठने के लिए बुलाया। (एजेंसी)

First Published: Friday, June 1, 2012, 22:13

comments powered by Disqus